धनतरेस पर इस वर्ष सुखद संयोग, पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS

डेस्क: कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी को धनतरेस का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व पंच दिवसीय महापर्व दीपावली का प्रथम पर्व है। इस वर्ष इस पर्व का सुखद संयोग 10 नवंबर शुक्रवार को मिलेगा।


आचार्य सर्वेश शुक्ल के अनुसार ग्रहों के विशेष गोचर के कारण इस वर्ष का धनतेरस पर्व विशेष लाभकारी होगा। धनतेरस पर शुक्र कन्या राशि में होंगे और इस दिन चंद्रमा भी इसी राशि में संचार करेंगे। कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति से शु्क्र शशि योग बनेगा। इस योग के प्रभाव से इस बार धनतेरस पर आपके धन में कई गुना अधिक वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति और भवन दिलाने वाले शनि भी मार्गी अवस्था में धनतेरस पर 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होंगे।
इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ
वृष, कर्क, कन्या, तुला एवं मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, धनाध्यक्ष कुबेर लक्ष्मी आदि की पूजा की जाती है। उस दिन शाम 06.10 बजे तक विष्कुंभ योग है। इसके पश्चात प्रीती योग का लाभदायी संयोग प्राप्त होगा जो पूजन अर्चन सहित सभी कार्यों के लिए सुखमय होगा।