लोहिया की भोजन व्यवस्था ठीक ना होनें पर इंचार्ज फार्मासिस्ट निलंबित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह नें जिला अस्पताल लोहिया का निरीक्षण किया | जिसमे साफ सफाई व्यवस्था ठीक ना देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की | भोजन वितरण ठीक ना मिलनें पर इंचार्ज फार्मासिस्ट को निलंबित कर स्टाफ नर्स के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये|
राम मनोहर लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल का डीएम नें निरीक्षण किया| डीएम द्वारा सभी वार्डो में जाकर मरीजो से उनके उपचार की जानकारी ली| सभी मरीजो से दवाओं के बारे में जानकारी ली| जिलाधिकारी ने आकस्मिक कक्ष में जाकर मॉनिटर से खुद का ऑक्सीजन लेवल चेक कराया| मॉनिटर का एसपीओ 2 सेंसर खराब पाया गया| जिस पर इंचार्ज फार्मासिस्ट सचेन्द्र द्विवेदी व ईएमओ आकाश वंसल को चेतावनी दी| डीएम ने मरीजों से खाना व नाश्ता की जानकारी ली | कई मरीजों ने बताया कि कल शाम को भर्ती हुये थे, अभी तक खाने व नाश्ते में कुछ नही मिला| यह सुनकर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने नाराजगी जाहिर कर खाने की व्यवस्था के इंचार्ज फार्मासिस्ट मुकेश दीक्षित को निलंबित करने व स्टाफ नर्स यज्ञेश कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये| अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति खराब मिलने पर उन्जिहोंने बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिये| मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार आदि रहे|