श्रीराम मंदिर निर्माण को 44 दिन में एकत्रित हुई सवा दो करोड़!

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 44 दिन चले राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में जिले भर से सवा दो करोंड की धनराशि एकत्रित हुई है| राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर गत दो माह से चल रहे जन जागरण व निधि समर्पण अभियान का रविवार पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर समापन हुआ। जिसमे जिले से लगभग सवा दो करोड़ रूपये एकत्रित किये गये|
दरअसल जिले में समर्पण अभियान का शुभारम्भ बीते 15 जनवरी से जिले में किया गया था| जिसके बाद समर्पण अभियान को गति देनें के लिए शहर में मुख्य अतिथि विश्व हिदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मधुराम के नेतृत्व में निधि समर्पण अभियान शोभायात्रा भी निकाली गयी| श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के जिला प्रमुख दिलीप दुबे को जिले में निधि समर्पण की कमान सौपी गयी| जिला अभियान प्रमुख के नेतृत्व में 7 विकास खंडो और 3 नगर पालिका क्षेत्रों में 40-50  कार्यकर्ताओं की टोलियाँ उतारी गयीं| जिन्होनें पूरे जिले से लगभग सवा दो करोड़ का समर्पण राशि एकत्रित की गयी|
सर्वाधिक समर्पण निधि देंने वाला गाँव बना विजाधरपुर
जिनके जिला प्रभारी के पैत्रक गाँव विजाधरपुर से लगभग 7 लाख की निधि एकत्रित हुई| वही खुद जिला अभियान प्रभुख नें सवा दो लाख का समर्पण किया|
जिला निधि समर्पण के अभियान प्रमुख दिलीप दुबे नें जेएनआई को बताया कि लगभग जिले से सवा दो करोंड की समर्पण निधि एकत्रित हुई है| कुछ रसीदें अभी जमा होनी है|