छपाई कारखानें का निरीक्षण कर परखी संचालन की व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के आदेश पर खुल रहे नगर के छपाई कारखानों का अधिकारीयों ने निरीक्षण कर संचालन के दौरान  सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था को परखा| इसके साथ ही संचालन के दौरान नियमों का पूर्ण रूप से पालन कराने के निर्देश भी दिये|
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरीबाग़ स्थित छपाई कारखाने में पंहुचे| उन्होंने कारखाने का बारीकी से निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था का जायजा लिया| उन्होंने कहा कि हर कीमत पर शासन के निर्देश का पालन किया जाए| 1/3 मजदूर ही काम करेंगे|
उन्होंने मौके पर मौजूद व्यापारी कपिल साध को निर्देश दिये| उन्होंने कहा की मजदूर मास्क लगाकर ही कार्य करें| शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय आदि रहे|