नमामि गंगे योजना से कुठिला झील का होगा सुन्दरीकरण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) दशकों से अपने अस्तिस्त्व को खोती जा रही कुठिला झील के दिन शायद बदलनें वाले है| शायद इस लिए कि पूर्व में भी कई बार प्रयास हुए लेकिन लाखों का वजट झील से जुडी मोटी मछलियां खा गयी| लेकिन अब एक बार फिर उसके सुन्दरीकरण की उम्मीद जागी है| शनिवार को अपर प्रधान वन रक्षक नमामि गंगे केपी दुबे नें कुठिला झील का दौरा कर उसके सुन्दरीकरण की रुपरेखा को गति दी|
दरअसल झील का नमामि गंगे योजना से कायाकल्प होना है| शनिवार को अपर प्रधान वन रक्षक नमामि गंगे नें झील का स्थालीय निरीक्षण किया| उन्होंने झील की गहराई बढ़ाने के साथ ही साथ उसमे पक्षियों के बैठने के लिए आई लैंड, आउट लैंड के साथ ही वृक्षारोपण कराने की रणनीति पर विचार किया गया| इसके साथ ही विभाग की वहां पर एक रेस्टोरेंट खोलनें की भी योजना है| वहीं सड़क आदि बनाकर झील के आस-पास एक प्राकृतिक वातावरण तैयार करनें का प्रयास होगा| वन क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि रहे|
प्रभागी निदेशक सामाजिक वानिकी पीके उपाध्यय नें जेएनआई को बताया कि सुन्दरीकरण की योजना के तहत निरीक्षण किया गया था| जिसमें मौके पर अपर प्रधान वन रक्षक नमामि गंगे नें निरीक्षण किया था| झील का कायाकल्प करनें की तैयारी है|