पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के अस्पताल में तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गर्भवती को प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती करनें के उपरान्त लेनदेन को लेकर विवाद हो गया| जिसके चलते तीमारदारों पर अस्पताल में तोड़फोड़ करनें का भी आरोप लगाया| बाद में गर्भवती को परिजन दूसरे अस्पताल में ले गये|
सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष का मसेनी-लकूला मार्ग पर अस्पताल है| जिसको उनका पुत्र संचालित करता है| बुधवार शाम भर्ती हुई गभर्वती के परिजनों से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर महाभारत हो गयी| अस्पताल संचालक नें तीमारदारों पर तोड़फोड़ करनें का आरोप लगाया| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच की|
आवास विकास चौकी प्रभारी जगदीश भाटी नें बताया कि तोड़फोड़ का आरोप लगा है|अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|