इंदिरा गांधी नें देश की तरक्की को दी नई दिशा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।  कार्यकर्ताओं नें कहा कि देश में इंदिरा गांधी जैसा पीएम न कभी हुआ और न होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कटियार के नेकपुर चौरासी स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनायी गयी| जिलाध्यक्ष नें कहा कि इंदिरा गाँधी मजबूत इच्छा शक्ति वाली महिला थी| जिसके दम पर उन्होंने बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे मुद्दों का निराकरण किया|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव नें कहा कि देश की एकमात्र पीएम थीं जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दुर्गा की संज्ञा दी। इंदिरा गांधी ने देश को तरक्की की नई राह पर पहुंचाया था। हमें उनको याद रखना चाहिए। इसके बाद सभी नें लोहिया में फल वितरण किया|
श्रीकृष्ण गौतम, मनोज गंगवार, रमेश कठेरिया, पुन्नी शुक्ला, पीएन सक्सेना आदि नें विचार व्यक्त किये| संचालन संजय राठौर नें किया|