पॉलीथिन पर जुर्माना लगाने पर भड़के व्यापारी, बाजार किया बंद

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रदेश भर में प्रतिबंधित पॉलीथिन को पूर्ण रूप से बंद करने में नाकाम अफसर शाही को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा| जुर्माना लगाए जाने पर व्यापारी भड़क उठे तथा व्यापारियों ने अधिकारियों को घेराव कर कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया। जिसके बड़ा प्रशासन को बैक फुट पर आना पड़ा| कुछ व्यापारियों पर पॉलीथिन पकड़ने पर जुर्माना भी लगाया गया|
नगर मजिस्ट्रेट सुनील यादव व ईओ रश्मि भारती नें लिंजीगंज बाजार में पॉलीथिन
पकड़ने का अभियान चलाया| ग्रीश गुप्ता के पास पन्नी मिलने पर 25 हजार  का जुर्माना लगाया| इसके साथ अन्य कई व्यापारियों के पास पॉलीथिन बरामद हुई| जिन पर जुर्माना
लगाया गया|
टीम को आया देख लिंजीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता सिंटू गुप्ता आदि व्यापारी भड़क गये| व्यापारियों नें विरोध में बाजार बंद कर दिया| व्यापारियों नें छापे को अनैतिक बताया| व्यापारी दुकानें बंद कर सड़क पर मेंजे डालकर बैठ गये| व्यापारियों की सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ से तीखी झड़प हुई|  व्यापारियों नें कहा की उन्हें पता नही की सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन है| निरीक्षण व्यापारियों की निगरानी में किया जाए| व्यापारियों का आक्रोश देखकर अफसर बैक फूट पर आ गये| जिसके बाद व्यापारी शांत हुए|
नगर मजिस्ट्रेट नें जेएनआई को बताया कि व्यापारियों का कहना था कि उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक बंद होनें की जानकारी नही दी गयी थी| ईओ को निर्देश दिए गये है कि व्यापारियों को पॉलीथिन से सम्बन्धित सभी दिशा-निर्देश लिखित में दे| ताकि आगामी छापे में कोई दिक्कत ना हो|