अबैध सम्बन्धों के चलते लिखी गयी थी सुखराम हत्याकांड की पटकथा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) घटना से तकरीबन दस दिन से लापता अधेड़ का शव गन्ने के खेत में मिला था| मृतक के पुत्र ने हत्या किये जाने के के चलते अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| घटना के पीछे आरोपी की पत्नी से मृतक से अबैध सम्बन्ध बताये जा रहे है|
विदित है की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलबाज नगर निवासी 44 वर्षीय सुखराम जाटव बीते 4 जनवरी को शाम लगभग 6 बजे कही लापता हो गये थे| जिसके बाद परिजनों ने जब उन्हें तलाश किया तो वह नही मिले| 5 जनवरी को परिजनों ने कोतवाली में सुखराम की गुमशुदगी दर्ज करायी थी| 14 जनवरी को सोमवार को दोपहर 12 बजे गायब सुखराम का शव गाँव के ही निकट नरैनामऊ में गुलबाज नगर निवासी हेतराम के गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला था| मृतक के पुत्र बसंत लाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था|
एसपी संतोष मिश्रा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया| जिसमे मृतक के गांव के ही सुभाष चन्द्र जाटव पुत्र प्यारे लाल,बहोरन लाल पुत्र मानसिंह,देवेन्द्र पुत्र रघुवीर को गिरफ्तार किया| पुलिस ने अनुसार मृतक के आरोपी सुखराम की पत्नी गीता से अबैध सम्बन्ध थे| एक दिन सुखराम के साथ गीता को उसके देवर दयाशंकर ने देख लिया और जानकारी अपने भाई सुभाष चन्द्र जाटव को दी|
जानकारी होने पर सुभाष ने अपने साथी बहोरन लाल व देवेद्र के साथ मिलकर सुखराम की हत्या की पटकथा लिखी थी| पुलिस को आरोपियों ने बताया की 4 जनवरी को उसे मृतक सुखराम को अगवा कर लिया था| उसके बाद उसे एक नलकूप में बंद करके रखा गया| उसको खानें को अन्न का एक दाना तक नही दिया गया ना ही पानी की एक बूंद ही दी| उसके साथ नलकूप में गर्म ईटों पर बैठाकर प्रताड़ित किया गया| इन सभी से परेशान होकर सुखराम ने आखिर दम तोड़ ही दिया| आरोपियों ने सुखराम की मौत होने के बाद उसे 13 जनवरी को ही गन्ने के खेत में फेंक दिया था| पुलिस ने पहले आरोपी सुभाष को गिरफ्तार किया था उसके बताने पर बहोरन और देवेन्द्र को भी दबोच लिया गया| आरोपी चचेरे भाई बताये गये है| एसपी ने घटना स्थल पर आरोपियों को लेकर सीन समझा
एसपी संतोष मिश्रा ने जेएनआई को बताया घटना के सम्बन्ध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| घटना के पीछे अबैध सम्बन्धों का मामला सामने आया है|