किशोरी से साथ सरसों के खेत में सामूहिक दुष्कर्म!

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)घर से परचून की दुकान में दाल लेनें गयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया| घटना के सम्बन्ध में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे पीड़िता ने आरोप लगाया की वह बीते 18 जनवरी को घर के निकट ही एक परचून की दुकान से दाल खरीदने गयी थी| तभी आरोपियों ने उसे बहलाकर साइकिल पर बैठा लिया| जिसके बाद उसे आरोपी एक गाँव में सरसों के खेत में ले गये| जंहा आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया| आरोपियों ने धमकी दी यदि घटना किसी को बतायी तो जान से मार देंगें| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
महिला के साथ मारपीट
कोतवाली फ़तेहगढ़ के कर्नलगंज निवासी साधान सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की वह अपने मायके बहबलपुर गयी थी| जंहा से वह वापस लौट रही थी तभी श्रंगीरामपुर शराब ठेके के निकट पप्पू पेंटर व दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ ही साथ पुत्र राहुल व गोलू को जमकर पीट दिया| आरोप है की घटना में शराब ठेके का सेल्समैंन भी शामिल था| पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है|