दरवाजा खोलते ही हमलावरों नें युवती के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) देर शाम दरवाजा खोलते ही सामने खड़े हमलावर नें तमंचे से गोली मारकर युवती को घायल कर दिया गया| सिर में गोली लगने से युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया|
शहर कोतवाली के विकास नगर नगर बढ़पुर निवासी कैलाश चद्र वर्मा की 22 वर्षीय पुत्री अंजली को लोहिया अस्पताल में गंभीर हालत के चलते भर्ती किया गया| घायल अंजली के भाई सचिन नें बताया कि पिता कैलाश, माँ रानी और छोटा भाई सोनू मंदिर गये थे| घर पर केबल सचिन और उसकी बहन अंजली थे| अचानक देर शाम दरवाजे पर किसी नें दस्तक दी| अंजली गेट खोलने पंहुची तो सामने खड़े हमलावर नें तमंचे से गोली चला दी| गोली अंजली के सिर में गली| जिससे अंजली गंभीर रूप से जख्मी हो गयी| गोली चलने के बाद सचिन नें हमलावर को दौड़कर पकड़ लिया| उसने तमंचे की बट भी मारी लेकिन हमलावर से तमंचा झपट लिया| आरोपी तमंचा छोड़कर फरार हो गया| सचिन नें तमंचा पुलिस को सौप दिया| घायल अंजली को परिजनों नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ से उसे रिफर कर दिया गया| सीओ राजवीर सिंह, कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय आदि कई चौकी इंचार्ज लोहिया अस्पताल पंहुचे और पड़ताल की|  अंजली के पिता नें मोहल्ले के ही निकट एक रेस्टोरंट मालिक पर हमला कराने का आरोप लगाया|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|