“पदयात्रा” कार्यक्रम के लिए बनायी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा सदर के मंडल फतेहगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया|
कादरी गेट स्थित बीजेपी के कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी बतायी| उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली पद यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं| कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों तक पहुंचे| पदयात्रा कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदीप सक्सेना ने कहा कि मंडल पदाधिकारी पद यात्रा का रूट चार्ट तैयार करें| इसके साथ ही उन्होंने मंडल स्तर पर संयोजक बनाने के भी निर्देश दिये| इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान, रामू सिंह, दीपक कटियार, गुंजन अग्निहोत्री,रानू दीक्षित,अरविंद भदौरिया, मीडिया प्रभारी शिवम रस्तोगी आदि रहे|
रोहित भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनोनीत
भोलेपुर निवासी रोहित कटियार को पार्टी ने भाजयुमो फतेहगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है| रोहित को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी| इसके साथ ही साथ रोहित के समर्थकों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है|