जनेश्वर की पुण्यतिथि पर सपा व प्रसपा की जबाबी गोष्ठी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी (लोहिया) ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की पुन्यतिथि मनाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया|
सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन संघर्ष में रहा| हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए| अखिलेश को राजनीति में लाने वाले जनेश्वर मिश्र ही थे| महेंद्र सिंह कटियार ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा ने पूरा जीवन कार्यकर्ताओं और पार्टी के लिए समर्पित कर दिया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि श्री मिश्र ने सीएम के पद को भी ठुकरा दिया था|
जिला महासचिव मंदीप यादव,पुष्पेन्द्र यादव जिला प्रवक्ता,यूनुस अंसारी,नागेन्द्र शाक्य,इलियास मंसूरी आदि रहे|
वही प्रसपा ने टाउन हाल पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया| जिसकी अध्यक्षता डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव ने की| जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा के जीवन से कार्यकर्ताओं को सीख लेनें की बात कही| उन्होंने कहा प्रसपा लगातार अपना कद बड़ा करती जा रही है| प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता ने प्रसपा आगामी 6 फरवरी को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेगी| इस दौरान महासचिव सुरेन्द्र सिंह,महानगर अध्यक्ष वारिस अली मिन्ना खां आदि ने विचार व्यक्त किये| मोहन सिंह,नीलम सिंह,दीपक सिंह,बॉबी राज आर्यन,रजनी तिवारी,रेखा सिंह,मंजू दीक्षित आदि रहे|