कड़ाके की ठंड के बाद भी ठंडा पड़ा बीएसए का आदेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद भी निजी विधालयों ने अपना रवैया नही बदला| जिसके चलते मासूम बच्चे कड़ाके की ठंड के बाद भी सुबह तड़के विधालय जाने पर मजबूर है|

बीते दिनों ही जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार ने सभी परिषदीय व निजी विधालयों को 10 बजे से तीन बजे तक करने के आदेश जारी हुये थे| इसके बाद भी निजी विधालय कान्वेंट स्कूल अभी भी 8 बजे से 2:30 बजे तक संचालित है| नगर में सभी बड़े प्रमुख कान्वेंट स्कुलों में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के बच्चो के साथ ही साथ अन्य बड़े अफसरों के बच्चे भी पढ़ते है| इसके बाद भी कोई असर नही हुआ| गुरुवार को मसेनी चौराहे पर एक वीरेन्द्र स्वरूप विधालय के कक्षा 11 के छात्र आशीष को ट्रक ने कुचल कर मौत की नीदं सुला दिया| उसकी बहन पायल उसी विधालय में कक्षा 6 सी की छात्रा है| वह भी स्कूल में गयी हुई थी| फिर बीएसए और जिलाधिकारी का आदेश क्या सरकार और समाज को दिखाने और अखबारों की सुर्ख़ियों के लिये ही होता है|

वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के प्रधानाचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने जेएनआई से बातचीत में कहा है कि उन्हें बीएसए के आदेश की कोई जानकारी नही है| आदेश ना मिलने के कारण विधालय खुल रहा था| आशीष की मौत पर शुक्रवार को विधालय बंद रहेगा| वही बीएसए अनिल कुमार ने जेएनआई को बताया कि सभी 1 से 8 तक के विधालय 10 बजे से 3 बजे तक करने के आदेश थे| इस सम्बन्ध में नोटिस जारी किया जायेगा| इसके बाद भी विधालय सुबह खुलते है तो कार्यवाही होगी|