स्थापना दिवस पर एक दर्जन कांग्रेसी सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस पर पुराने कांग्रेसियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया।साथ ही कांग्रेस के अभी तक के राजनैतिक समय पर भी चर्चा हुई|

नगर के टाउन हाल पर स्थित गाँधी प्रतिमा पर आयोजित गोष्ठी एवं सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ| जिसमे कहा गया कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित हुए कांग्रेस संगठन ने 133 वर्षो में अनेक उतार-चढ़ाव देखे है। कांग्रेस भारतीय राजनीति व समाज की प्रमुख धुरी रही है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लड़कर न केवल देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्त करवाकर एक प्रजातांत्रिक भारत का निर्माण किया बल्कि आजादी के 67 सालों में भारत का चहुंमुखी विकास करके दुनिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया| इसके साथ ही कहा गया कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा रखी गई नींव पर ही भारत के विकास का भव्य महल बना। कांग्रेस ने देश के सभी क्षेत्रों, वर्गो, जातियों, समुदायों, धर्मो व पूरे भारतीय समाज को आगे बढ़ाने व उनका सर्वागिण विकास के लिए विगत वर्षो में अथक मेहनत की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सब संकल्प ले कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा जैसे पार्टी को जड़ उसे उखाड़ फेकना है और कांग्रेस पार्टी की एक वार फिर सरकार बनाना है

इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने श्यामलाल,गंगाराम,रामशरण,देवेंद्र गुप्ता,नायाब खा ,महेंद्र कौशलेंद्र सिंह ,प्रमोद कटियार पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार,स्वरूप नारायण,मुकुल मिश्रा सहित 12 कांग्रेसियो को गमछा पहनाकर सम्मानित किया इस दौरान शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन,पुन्नी शुक्ला,विनोद गुप्ता,वीरेंद्र मिश्रा.ओम प्रकाश बाथम,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे