व्लाक बढ़पुर में नामांकन पत्र ना मिलने पर सपा नें दिया धरना, भाजपा से जबाबी नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास खंड बढ़पुर में व्लाक प्रमुख पद का गुरुवार को नामांकन है| लिहाजा नामांकन पत्र खरीदनें की प्रक्रिया तेजी से चल रही है| सपा नें दो बीडीसी सदस्यों को पर्चा ना दिये जानें का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया| जिस पर भाजपा और सपा नेताओं में जबाबी नारेबाजी हुई|
दरअसल भाजपा नें शकुंतला देवी कठेरिया को पार्टी से व्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है| लिहाजा शकुंतला के समर्थन में बुधवार को शैलेन्द्र सिंह राठौर और उनके साथी जिला पंचायत सदस्य कुंबरजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान आदि भी पंहुच गये| साबित्री देवी की तरफ से पर्चा खरीदा गया| उसके बाद पर्चा बिक्री नही हुआ| दोपहर बाद सपा जिला महासचिव मंदीप यादव, वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार, बंटी यादव, शशांक  सक्सेना व इलियास मंसूरी आदि विकास खंड बढ़पुर आ धमके और उन्होंने लोकतन्त्र की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि उनके दो सदस्य सरिता देवी पत्नी शैलेन्द्र सिंह निवासी बुढनामऊ व आमिलपुर निवासी नीलम देवी पत्नी अजय कुमार को पर्चा भी नही दिया गया| सम्बन्धित नामांकन पत्र देनें वाले कर्मी अपनी सीट पर नही बैठे|
सपाईयों नें आरोप लगाते हुए व्लाक गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| जमकर पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की| जिसे देखकर शैलेन्द्र राठौर समर्थक भी जबाबी नारेबाजी करनें लगे| सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितेंश कुमार सिंह, आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार आदि भी आ गये| सीओ सिटी नें अपने फोन से बीडीओ बढ़पुर से सपा जिलामहासचिव की वार्ता करायी| जिसमे बीडीओ नें गुरुवार को 11 बजे नामांकन पत्र देंने का भरोसा दिया| तब सपाईयों नें अपना धरना समाप्त किया| फिलहाल शाम 5 बजे तक केबल भाजपा प्रत्याशी साबित्री देवी के नाम से ही पर्चा बिक्री हुआ हुआ| सपाई यदि पर्चा खरीद कर नामांकन करनें में कामयाब नही हुए तो भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय है|