बीमारी से परेशान पूर्व सैनिक ने लगायी फांसी

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद: कई वर्षो से दिमागी बीमारी से परेशान पूर्व सैनिक ने पालोटेक्निक मैदान में खड़े पेंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

जनपद मैनपुरी के किशनी नगला दिनी निवासी 44 वर्षीय सतेन्द्र शाक्य पुत्र रामनरायण शाक्य सेना में तैनात थे| वर्ष 2014 में उन्हें दिमागी बीमारी के चलते मेडिकल बोर्ड के निर्देश पर नौकरी से रिटायर्ड कर दिया गया था| सतेन्द्र ने अपना मकान कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड पर पालोटेक्निक के ठीक सामने बना लिया था| उनका दिमागी इलाज भी चल रहा था |गुरुवार को सुबह सतेन्द्र टहलने के लिये निकला| लेकिन वह सोंच कर निकला था की अब उसे घर नही आना | घर के सामने पोलोटेक्निक जाकर सतेन्द्र ने एक शहतूत में पेंड मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

घटना के बाद कुछ लोगो ने शव के पेंड से लटका देखा | जिसके बाद मौके पर कोतवाल दधिबल तिवारी, कर्नल गंज चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया आदि ने जाकर जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|