कोरेना वायरस के भय से संकिसा में पसरा सन्नाटा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(संकिसा) चीन में फैले कोरोना वायरस के भय का असर जिले की संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल पर भी पड़ा है| जिसके चलते संकिसा में सन्नाटा पसरा है|
संकिसा भगवान बौद्ध का तीर्थ स्थल माना जाता है| जंहा प्रतिवर्ष विदेशी पर्यटक दर्शन के लिए आते है| जिसमे मुख्य रूप से चीन, थाईलैंड, कम्बोडिया, कोरिया व श्रीलंका आदि के पर्यटक मुख्य रूप से शामिल है| लेकिन बीते कुछ दिनों से चीन में फैले कोरोना वायरस के डर से संकिसा में पर्यटकों की संख्या ना के बराबर हो गयी है| डॉक्टर भिक्षु धम्पाल का कहना है कि कोरेना वायरस के चलते चीन से पर्यटकों का आना शत प्रतिशत कम हो गया है| अन्य देशों से भी ना के बराबर ही पर्यटक आ रहे है| इस वायरस के फैलने से पूरे बैठ परिपथ का नुकसान हुआ है| क्योंकि विदेशी पर्यटक पूरे देश में बौद्ध तीर्थ का भ्रमण करते हुए संकिसा में भी आते थे|
10 ग्रुपों में ई-मेल से रद्द करायी होटल की बुकिंग
संकिसा स्थित होटल पर भी सन्नाटा पसरा है| पर्यटक ना आने से होटल संचालक को भी काफी समय सन्नाटे का सामना कर रहे है| होटल संचालक दिनेश शुक्ला का कहना है कि लगभग 10 ग्रुपों नें होटल में करायी गयी ऑन लाइन बुकिंग को ई-मेल के जरिये रद्द करा दिया है|