भाजपा सरकार में बेरोजगारी नें तोड़ा 40 साल का रिकार्ड

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नें भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला| उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हम काम में नाकाम साबित हुई है| वही देश में बेरोजगारी नें पिछले 40 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया|
कांग्रेस के जिला कार्यालय नगला दीन में संत रविदास की जयंती बनायी गयी| जयंती में पंहुचे कांग्रेस के पूर्व सांसद व प्रदेश महासचिव राकेश सचान नें कहा कि पूरे प्रदेश का हाल बेहाल है| जिसके चलते किसान जनजागरण अभियान का आगाज हो गया है| कांग्रेस घर-घर जाकर किसानों की समस्याओं को सुनेगी और उसे फार्म पर भरवायेगी| विधायक व सांसद के आवास सहित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जायेगा|
प्रदेशमहासचिव नें कहा कि प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है| बिजली की दरें बढ़ा दी गयी है, आवारा पशु किसानों की फसलें चट कर रही है, आवारा मबेशियों के चक्कर में किसानों की मौत हो रहीं है| उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारी नें बीते 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है| लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नही दे रही|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार, अभय यादव, सुरेन्द्र चन्द्र कटियार, रमेश चन्द्र कठेरिया, अजय कटियार, सुधीर शंखवार, अजीत सिंह, सुशील कटियार आदि रहे|