सलमान व शिल्पा के भंगी कहने पर भड़का वाल्मीकि समाज

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद: फिल्म अभिनेता सलमान खान व शिल्पा शेट्टी के द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों को भंगी शब्द से सम्बोधित करने को लेकर समाज के लोग आंदोलित हो गये| उन्होंने सलमान खान का पुतला जलाया और उसकी फिल्म भी बंद कराने का प्रयास किया|
अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज के बैनर तले दर्जनों की संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग सलमान खान के भंगी वाले वयान का विरोध करने के लिये चौक पर एकत्रित हुये| जंहा नारेबाजी के साथ सलमान व शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंक दिया| काफी देर जमकर नारेबाजी करने के बाद वह नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी व हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के साथ नारेबाजी करते हुये सिल्बर साइन सिनेमा हाल रेलवे रोड होते हुये पंहुचे| जंहा उन्होंने जमकर नारेबाजी की व फिल्म को बंद कराने का प्रयास किया|
टाकिज के मैनेजर रमेश दीक्षित ने कहा की 6 बजे से 9 बजे वाले शो की टिकटे बिक गयी है| इस लिये उन्हें काफी नुकसान होगा| बाद में वार्ता के बाद यह तय हुआ की 9 बजे से 12 बजे वाला शों नही चलेगा| हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और भीड़ को तितर-बितर किया| इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई| विमलेश मिश्रा, विनोद वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि,हरिओम वाल्मीकि राजेन्द्र कुमार आदि रहे|