आरोप-प्रत्यारोप की भेट चढ़ी सपा की मासिक बैठक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई जिमसे एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप उपेक्षा और सरकार का लुफ्त ना ले पाने का रोना रोया गया| सपा की बैठको में ना आने वाले पदाधिकारियों पर कार्यवाही की भी वकालत की गयी| इसके साथ ही सपा के क्षेत्रो में आरएसएस के कैम्प लगाये जाने की भी बात कही गयी|

आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक जमकर एक दूसरे के ऊपर इशारो-इशारों में प्रहार हुये| कार्यकर्ताओ ने बीते लगभग चार सालो से उसकी कद्र ना करने का आरोप लगाया तो नेताओ के अन्दर जुबानी जंग शुरू हो गयी| राजेपुर व्लाक प्रमुख ने आरोप लगाया की बसपा के शासन काल में जो ठेकेदार और कम्पनियां काम कर रही थी उन्हें ही इस बार भी जिले में ठेके बेंचे जा रहे है| जिस पर सदर विधायक विजय सिंह ने इसका खंडन किया| उन्होंने कहा की किसी भी बसपा के ठेकेदार को काम नही मिल रहा है| यदि है तो उसकी सूची उपलब्ध करायी जाये उस पर कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने यह भी कहा की जो नेता पार्टी की बैठको में नही आते उन पर भी कार्यवाही होनी चाहिए| इसके लिये जिलाध्यक्ष को अधिकृत बताया गया| की वह ही प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराये|

इस पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने दोनों नेताओ से आपसी विवाद शांत कर 2017 के चुनाव में लगने की अपील की| उन्होंने यह भी कहा की बीते दिनों जिले में जिला पंचायत सदस्य विजय यादव और प्रदीप यादव सहित कई बड़े नेताओ ने साइकिल यात्रा को एतिहासिक बना दिया| उन्होंने कहा की जिले में हर नेता की फाइल तैयार है| उसे प्रदेश कार्यालय भेजा जायेगा| उन्होंने यह भी कहा की जिले में अधिकारी बदल जाते है लेकिन बाबू वही रहते है| जिससे वह विरोधी पार्टी का ही सहयोग करते रहते है| जिला पंचायत सदस्य और सयुस जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा सभी को एक जुट होकर आने वाले चुनाव में पार्टी की जीत के लिये सोचना चाहिए| जिससे आने वाली 2017 में पुन: सपा की सरकार बने| सतीश दीक्षित ने मथुरा कांड पर कहा की बीजेपी लाशो पर राजनीति कर रही है |