फर्जी-असली को लेकर शिक्षक संगठन में रार

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: यूपी जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के असली व फर्जी होने को लेकर रार फ़ैल गयी है| संगठन के एक पक्ष ने दावा किया है कि उनका संगठन असली है| जो आरोप लग रहे है वह लगत है| उनके पास अभिलेख भी है|

संगठन ने अध्यक्ष प्रवेश कटियार ने कहा कि संगठन की स्थापना 1974 को हुई थी| उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके संगठन को फर्जी बता रहे है| एक वार्ता के दौरान उन्होंने संगठन के नवीनीकरण का प्रमाण पत्र दिखाया| इसके साथ ही उन्होंने अन्य कई अभिलेख दिखाये है| उनका दावा है कि उनका संगठन असली है उसके प्रमाण भी मौजूद है| जो आरोप उनके संगठन पर लग रहे है वह निराधार है|