राजनैतिक लाभ के लिये रीता ने छोड़ी कांग्रेस: पूनम प्रभाकर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

mrtunjy-shrma-kaushlend-ingh-dinesh-agnihotriफर्रुखाबाद: राहुल गाँधी की संदेश यात्रा लेकर जनपद में कदम ताल कर रहे तिलंगाना प्रदेश के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद पूनम प्रभाकर ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी को पार्टी ने क्या कुछ नही दिया| लेकिन उन्होंने पाने राजनैतिक स्वार्थ के लिये पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया|

बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अमृतपुर विधान सभा के उन्होंने बीते दिनों में लगभग 65 से 70 गाँव धूम कर किसानो की समस्या को पता किया| किसान परेशान है प्रदेश सरकार अपने स्वार्थ में लगी है| उसको किसानो की समस्या को समझने का समय ही नही है| बसपा सत्ता में जब थी तभी भी किसानो की तरफ ध्यान नही दिया| केंद्र में मोदी सरकार बने हुये दो साल से अधिक समय हो गया| लेकिन किसानो के लिये अभी भी कोई कार्ययोजना तैयार नही की| जबकि प्रदेश में 80 सीटो में से बीजेपी को 73 सीटे मिली| जबकि बीजेपी सरकार ने प्रदेश में विधान सभा चुनाव को देखते हुये सर्जिकल स्ट्राइक को राजनैतिक मुद्दा बना दिया| यदि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानो का कर्जा माफ़ किया जायेगा और बिजली बिल आफ किया जायेगा|

उन्होंने रीता बहुगुणा जोशी के विषय में कहा कि रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस की बहुत पुरानी कार्यकर्ता रही| उन्हें कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया| लेकिन आज उन्होंने अपने हित के लिये कांग्रेस को छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया| उनके पार्टी में ना रहने से कोई फर्क नही पड़ेगा| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, उमेश यादव आदि मौजूद रहे|