पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाकर काटी कलाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सदैव सेवा में तत्पर जैसे जुमलों का दावा करनें वाली पुलिस का एक और कारनाम बुधवार को सामने आया| जब पीड़ित को न्याय ना देकर उसे झूठे मामले में फंसानें की कोशिश ही पुलिस नें शुरु कर दी है| लोहिया अस्पताल में भर्ती परेशान पीड़ित नें बुधवार को शाम अपनी कलाई की नस काट ली|  भर्ती मरीज को लहूलुहान देख भर्ती मरीजों में हड़कंप मच गया|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम खुदागंज ठकुराना निवासी शिवप्रताप को उसके पिता बादशाह सिंह नें पेट दर्द की शिकायत पर बुधवार दोपहर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| शाम को वह वार्ड के शौचालय में चाकू से सीधे हाथ की नस काट ली| इसके बाद वह चीखता हुआ बाहर निकला| जिसे देख भर्ती मरीजों मे हड़कंप मच गया| सूचना पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौके पर आ गये| उन्होंने उसका उपचार किया| पीड़ित नें आरोप लगाया कि खुदागंज चौकी पुलिस उसका पिछले कई दिनों से विरोधियों से साठ-गांठ कर शोषण कर रही है| 17 दिसंबर की देर शाम गाँव के ही विरोधियों नें उसके साथ बेरहमी से मारपीट की सूचना मिलने पर जब परिजन बचानें आये तो आरोपियों नें उन्हें भी नही बक्शा उनके साथ ही मारपीट कर दी गयी| शिकायत करनें पर चौकी पुलिस नें उसकी सुनवाई नही की बल्कि विरोधियों से मिलकर एक छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा लिखा दिया| चौकी इंचार्ज नें उसे मुकदमें में लगाये गये को स्वीकार करनें के लिए मारपीट कर जबरन व्यान दिलाये| जब की उसके शरीर में आयीं मारपीट की चोटों का कोई मेडिकल परीक्षण नही कराया और इलाज करानें के नाम पर उसे थानें से भगा दिया| वह चौकी प्रभारी के उत्पीड़न व झूंठे आरोपों को लेकर वह काफी तनाब में था इस लिए उसने अपनी कलाई की नस काट ली|  थानाध्यक्ष कमालगंज अमर सिंह नें बताया कि शिव प्रताप सिंह द्वारा पुलिस पर लगाये गये आरोप झूंठे व बेबुनियाद है| उसके खिलाफ छेड़छाड़ वाली घटना के मामले में जबाबी  मुकदमा दर्ज है|