शिव भक्ति संग देश भक्ति के रंग: 101 मीटर लंबे तिरंगे संग निकली कांवड़ यात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार की सुबह शहर के पांचाल घाट से कांवड़ियों के जत्थे के साथ 101 मीटर लम्बा तिरंगा लेकर कांवड़िये चल रहे थे। स्वतंत्रता दिवस से पहले कांवड़ तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। 
जनपद शाहजहाँपुर के कटरा भीलनगर निवासी गौरव सक्सेना, सुरेश चन्द्र, विनोद राठौर, राजीव कुमार, मोर सिंह, विपिन कुमार आदि आधा सैकड़ा से अधिक कांवड़िये 101 मीटर लम्बा तिरंगा लेकर पांचाल घाट पंहुचे| उन्होंने पूजा अर्चना के साथ ही कांवड़ में जल भरा | इसके बाद जनपद हरदोई के मदनापुर फिरोजपुर स्थित शिवालय के लिए यात्रा रवाना की| सावन महीने में कांवड़ मेले की धूम है। गंगा घाट पर हर जगह कांवड़ियों की भक्ति और श्रद्धा का नजारा बना हुआ है। कांवड़िये तिरंगा कांवड़ लेकर रवाना हुए। कांवड़ तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। यातायात प्रभारी रजनीश कुमार भी यात्रा के साथ ट्राफिक व्यवस्था दुरस्त करनें के लिए कांवड़ियों के साथ जिले की सीमा रामगंगा पुल तक गये|