पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग में जाँच के आदेश

FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी श्याम बाबू मिश्रा व उसके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग में एसपी ने जाँच के आदेश थानाध्यक्ष को दिये| दोनों पक्षों में खून रंजिश बीते लगभग तीन वर्ष से चल रही है|

एसपी को दिये गये पत्र में श्याम बाबू ने कहा है कि उनके ताऊ नन्हे उर्फ़ नन्दकिशोर मिश्रा निवासी सलेमपुर की हत्या बीते 11 नबम्बर 2013 को गाँव के ही रमाकान्त पुत्र रामविलास के परिजनों ने हत्या कर दी थी| जिससे उनके आरोपी परिजन जेल में बंद है| बीते 20 अक्टूबर को श्याम बाबू अपने पिता जितेन्द्र मिश्रा के साथ जसुपुर गढिया जा रहे थे| तभी गाँव के ही रमाकान्त, दीपक, गौरव, पुत्र रमाकान्त व उनके भाई श्रीकान्त व सौरभ पुत्र श्रीकान्त मिल गये|

उन्होंने नाजायज बंदूके व राइफले थी| उन्होंने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी| जितेन्द्र मिश्रा ने राजेपुर पुलिस को फोन किया| पुलिस मौके पर पंहुची| आरोपी फरार होई गये| एसपी सुभाष सिंह बघेल ने मामले में जाँच करने के निर्देश दिये|थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया की फायरिंग नही की गयी|फायरिंग की बात गलत है| फिर भी जाँच की जायेगी|