21 वें दिन भी जारी रहा लेखपाल संघ का प्रदर्शन

0
103

फर्रुखाबाद: बीते दिनों से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का आंदोलन 21 वें दिन भी जारी रहा| लेखपालों नें सरकार से जल्द मांगे पूरी करने की अपील की|
कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में बीते 21 दिन से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन जारी है| लेकिन इसके बाद भी अभी तक उनका कोई निर्णय सरकार की तरफ से नही आया है| जिसके चलते लेखपालों में आक्रोश तेजी के साथ पनप रहा है|
धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सैदमीर खां नें कहा कि सरकार जल्द से जलडम,मांगे माने| नही तो लेखपाल आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है| विवेक पांडेय ने कहा कि लेखपालों की जायज मांगें सरकार तुरन्त माने| लेखपाल महेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार अपने विधायक और मंत्रियों का वेतन मेज थपथपाकर कई गना बढ़ा लेते हैं लेकिन लेखपालों की जायज मांगों पर वित्तीय भार का रोना रोते हैं। अधिकारी एक तरफ लेखपालों को प्रशासन की कड़ी बताते हैं दूसरी तरफ जायज मांगों को न मानकर उलटा दंडात्मक कार्यवाही करते हैं।
इस दौरान सावन कुमार, अश्वनी सक्सेना, रिषव चौधरी, निखिल पांडेय, जयवीर सिंह, बालक राम, संजीव भदौरिया, अजीत गुप्ता,प्रमोद अवस्थी, रनवीर सिंह,आदिल खां आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]