मोदी का लालू पर वार, ‘शैतान’ को यही एड्रेस कहां से मिला?

FARRUKHABAD NEWS Politics

Prime Minister Narendra Modi with Russian President Vladimir Putin Attend World Diamond Conference In Delhiमुंगेर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से बिहार चुनाव प्रचार में जोश भरते हुए ताबड़तोड़ रैली की शुरुआत कर दी। मुंगेर रैली में मोदी ने लालू यादव और नीतीश पर खुलकर हमला बोला। मोदी ने दोनों पर जेपी के आदर्शों को ताक पर रखने का भी आरोप लगाया। खास तौर पर मोदी लालू पर सख्त नजर आए।

लालू पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि यहां एक नेता क्या-क्या खा गए। लालू जी ने यदुवंश को अपमानित किया। लालू जी, चुनाव आते हैं- जाते हैं, लेकिन ये मत भूलिए कि यही यदुवंश के लोगों ने आपको सत्ता पर पहुंचाया था। आज यदुवंश के लोगों को वो कह रहे हैं कि मेरे भीतर शैतान प्रवेश कर गया।मोदी ने आगे कहा कि मेरे बिहार के भाइयो, मेरे मन में सवाल उठता है कि शैतान को यही एड्रेस कहां से मिला? दुनिया में शैतान को कोई ठिकाना नहीं मिला? यही एक ठिकाना मिला? उन्होंने रिश्तेदार की तरह शैतान को पहचान भी लिय़ा। शैतान ने जिसका पता ढूंढ़ लिया है, इस पते पर हम कभी देखेंगे भी नहीं। अब तक तो हम सोचते थे कि हमारी लड़ाई इंसानों से है, तो अब पता चला कि हमारे पीछे शैतान पड़ा है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के सामने से आने की ताकत खत्म हो गई है। वो अपने किसी नेता के गुणगाण का हक खो चुके हैं। ये जनता समय आने पर चुन-चुन कर जवाब देती है, ये लोकसभा में पता चल गया।ये चुनाव सीधा दो बातों पर है, फैसला आपको करना है एक तरफ जंगलराज और दूसरी तरफ विकास राज है। आपको तय करना है कि जंगल चाहिए या विकास? आप बताइए कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा उदाहरण अपहरण है कि नहीं? बिहार सरकार ने जो आंकड़े घोषित किए इसके हिसाब से 4000 मामले अपहरण के थे।

मोदी ने कहा कि गुजरात में भी सुबह के समय ऐसी भव्य रैली नहीं आयोजित हो सकती है। रैली में भीड़ देखकर कहा सकता है कि हवा का रूख किधर है। आपातकाल में कांग्रेस पार्टी ने देश को जेलखाना बना दिया था। जेपी का गीत गाने वाले अब उस कांग्रेस के साथ हैं जिसने उन्हें जेल भेजा।मोदी ने नीतीश को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार में रेत की चोरी करने वालों का उद्योग चल पड़ा है, पानी तो नहीं बचा, बालू भी नहीं बचने दी इन्होंने। मैं इन नेताओं से पूछना चाहता हूं जो आए दिन मोदी-मोदी माला जपते रहते हैं। आपका प्यार अलग है, आप मोदी-मोदी बोलते हो तो इनकी नींद खराब होती है।

बिहार के ये दोनों महाशय रेल मंत्री तो मुंगेर के पुल का काम पूरा क्यों नहीं किया। पटना का रेल पुल लटका पड़ा है। इसलिए मैं कहने आया हूं कि विकास के कार्य को तेज़ करूंगा। यहां मुख्यमंत्री ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया और कहा था कि अगर बिजली नहीं दूंगा तो 15 में नहीं आउंगा, बिजली छोड़ो 11वी पंचवर्षीय योजना के लिए 8,000 करोड़ रूपया दिल्ली से मिला लेकिन सिर्फ 1300 करोड़ खर्च कर पाए। खर्च करने की भी ताकत नहीं है। मैं हिंदुस्तान के हर गांव में 24 घंटे बिजली पैदा कराउंगा। ये काम तेज़ी से हो रहा है।ये जंगलराज कैसा है इसका उदाहरण देना चाहता हूं। जनवरी 2014 में बुजुर्ग देविका चौधरी को पुलिस उन्हें झूठे बिल के नाम पर उठाकर ले गई और ऐसा मारा कि उनकी मौत हो गई। हमने 1 लाख 65 हजार करोड़ बिहार का पैकेज मिला उनको ये भी मंज़ूर नहीं है। अब बिहार की जनता आपको मौका नही देने वाली है।

बेगूसराय रैली

मोदी ने कहा कि ये महागठबंधन नही महा स्वार्थ बंधन है। ये तीन दल हैं। एक कांग्रेस जिसने 35 साल बिहार में राज किया, क्या 35 साल में आपका भला किया है। लोक नायक और लोहिया के नाम से गरीबों के गीत गाते गाते बिहार के सिंहासन पर थे, 15 साल में क्या किया बताएं। नौजवान पलाय़न कर गए, मां-बेटी का सम्मान नहीं बचा, गुंडागर्दी कम हुई क्या? फिर से जंगलराज लाने के लिए बाते कर रहे हैं। बिहार को दिन रात बर्बाद करने का काम किया है। महा स्वार्थ गठबंधन बिग बॉस का घर है। इसमे एक बिग बॉस है जो सबको नचाता है। बाकी जो सदस्य हैं वो एक दूसरे की छाया से भी नफरत करते हैं।