सेन्ट्रल जेल में बंद विधायक की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस चिंतित

FARRUKHABAD NEWS Politics

ajyayraay copyफर्रुखाबाद: बीते दिन बनारस में हुये बलबे में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक अजय राय की फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के कांग्रेसी नेता काफी चिंतित दिखे| उन्होंने गुरुवार को जेल प्रशासन से इस सम्बन्ध में बात भी की|

गुरुवार दोपहर बाद प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा व कन्नौज के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ सेन्ट्रल जेल में उच्च श्रेणी की सुरक्षा में बंद बनारस से पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय राय से मुलाकात कर हालचाल लिये| मुलाकत के दौरान नेताओ ने विधायक की सुरक्षा के सम्बन्ध में जेल प्रशासन से भी बात की|

विदित है कि सेन्ट्रल जेल में इस समय कर्मचारियों की भारी कमी है| जेल अधिकारी भी ना के बराबर है| यंहा तक की जेल अधीक्षक भी उधार के है| जिला जेल के अधीक्षक के पास चार्ज है| वर्तमान में कार्यवाहक जेल अधीक्षक भी किसी काम से बाहर है| जेल का काम वर्तमान में नवांगतुक जेलर सुनीत कुमार चौहान के पास है| बंदी रक्षको की जगह भारी मात्रा में होमगार्ड के जबान खूंखार कैदियों की सुरक्षा में तैनात किये गये है| जिन्हें ठीक से डंडा तक चलना नही आता|

जबकि जेल में माफिया सुभाष ठाकुर व पूर्व बसपा विधायक उदय भान बंद है| साथ ही साथ फर्रुखाबाद के तत्कालीन कोतवाल राजकुमार सिंह को गोली मार कर मौत के घाट उतारने वाला फांसी की सजा पा चूका पप्पू कोरी भी बंद है| इसके साठ ही साथ आधा सैकड़ा से अधिक बंदी इस तरह के है जिन पर शासन-प्रशासन अपनी हमेशा नजर रखता है| इसके बाद भी जेल में सुरक्षा के नाम पर केबल होमगार्ड तैनात है| बंदी रक्षक ना के बराबर है| गुरुवार को कांग्रेसी विधायक से मिलने जेल के अन्दर गये उन्होंने इस मुद्दे को जेल प्रशासन के सामने रखा है|

जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी आदि भी विधायक से मिलने अन्य नेताओ के साथ ही पंहुचे| जेलर सुनीत कुमार चौहान का कहना है कि विधायक की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है| उनकी सुरक्षा की नजर से पूरी निगरानी की जा रही है|