सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार

Uncategorized

spaa railiफर्रुखाबाद:शनिवार को नगर में साइकिल की यात्रा निकाल लोगो को सपा सरकार की उपलब्धिया गिनायी| साइकिल यात्रा का नेतृत्व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो० एबाद ने की|

साइकिल यात्रा में शमिल सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनायी| नगर के टाउन हाल से शुरू हुई सपा की साइकिल यात्रा सपा के सम्भावित विधान सभा प्रत्याशी हाजी अहमद अंसारी, महानगर अध्यक्ष विश्च्वास गुप्ता व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में आवास विकास तक निकाली गयी| पार्टी कार्यकर्ताओ ने सरकार की योजनाओ के कागजात भी जनता को वितरित किये| इस दौरान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो० एबाद ने कहा पार्टी पूरे प्रदेश में साइकिल रैली कर जनता को जागरूक कर रही है| अहमद अंसारी ने भी ने भी पार्टी की योजनाओ के विषय में जन मानसको अवगत कराया|

प्रदीप यादव ने कहा कि सपा किसानो व गरीबो पर विशेष ध्यान दे रही है| 2017 में पुन: प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी| विश्ववास गुप्ता ने कहा की प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओ को आगे बढ़ाने में अपनी ताकत झोके हुये है| प्रदेश का युवा समझ रहा है की मुख्यमंत्री उनके लिये क्या क्या कर रहे है| इस दौरान तारिक अंसारी, समीर मिर्जा, रजत क्रांतिकारी, पुष्पेन्द्र यादव , चाँद खां व विकास दुबे आदि लोग मौजूद रहे|