प्रदेश नेतृत्व को जाएगी साइकिल रैली में दिखी गुटवाजी की रिपोर्ट: एबाद

Uncategorized

ahmad ansariफर्रुखाबाद: साइकिल रैली में शामिल होने आये मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो० एबाद ने कहा की उन्हें रैली के दौरान गुटबाजी नजर आयी| जिसकी रिपोर्ट वह राष्ट्रिय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को देगे|

सपा नेता अहमद अंसारी के आवास पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा की सपा का कार्यकर्ता सादगी वाला होता है| सोने की मोटी-मोटी चैन अपने गले में पहनकर घुमने वाले नेता समाजवादी पार्टी के सिपाही नही हो सकते| उन्होंने कहा की जिस नेता के गले सोने की चेन पड़ी देखी गयी उसकी चैन उतार दी गयी|

मो० एबाद ने बताया कि प्रदेश में 5 अगस्त से 12 अगस्त तक साइकिल रैली निकाली जायेगी|उन्होंने कहा की जनपद में पार्टी की गुटबाजी साफ नजर आयी जिस पर एक रिपोर्ट बनाकर प्रदेश व राष्ट्रिय नेतृत्व को दे दी जायेगी|