पुरानी रंजिश में जबाबी फायरिंग एक घायल

Uncategorized

abvdesh yadav kmpilफर्रूखाबाद:(कंपिल) थाना कम्पिल के गांव लुखड़ापुर निवासी 56 वर्षीय अबधेश यादव गोली लगने से घायल हो गए आनन-फानन में उन्हें कायमगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया|

अबधेश यादव के पिता मिट्ठूलाल की मौत कुछ समय पूर्व हो चुकी थी|ऐसी कारण होली पर उनके घर अधिक भीड़ थी| तभी गांव के ही कल्लन, ब्रजपाल के साथ ही साथ भूरे का पुत्र महेश भी वंहा पंहुचे| अबधेश का उन लोगो के साथ कुछ कहा सुनी हो गयी| बात इतनी बढ़ी की दोनों तरफ से तमंचे निकल आये| दोनों ही पक्षो से जमकर फायरिंग की गयी| गोली लगने से अबधेश घायल हो गया|

परिजन उसे लेकर कंपिल थाने में लेकर गये| जंहा से उसे कायमगंज सीएचसी उपचार के लिए भेज दिया गया| गंभीर हालत देख उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| पुलिस घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर जाँच में जुटी है |