प्रेमी के हाथ में पत्नी का हाथ सौंप किया सिंदूर दान

Uncategorized

sindur daanफैजाबाद: का चौरेबाजार कल एक अनोखे विवाह का साक्षी बना। यहां पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर एक व्यक्ति ने पत्नी का हाथ उसने प्रेमी के हाथ में सौंप दिया। इतना ही नहीं पति ने ही पत्नी का सिंदूर दान पर पत्नी को प्रेमी के साथ रवाना कर दिया।

इसे पति का त्याग भी कह सकते हैं और सात जन्मों के बंधन की बलि भी। जिसके साथ सात फेरे लेकर जन्म-जन्मांतर तक एक साथ रहने की कसम खाई उसी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर उसे प्रेमी के हवाले करना पड़ा। हिंदू रीति रिवाज से बाकायदा शादी हुई और पति ने कठोर मन से अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंप दिया। इस विवाह को देखने वाला हर कोई दंग था।

फैजाबाद के चौरेबाजार निवासी फूलचंद विवाह 2012 में बीकापुर के पालीपूरब कोतवाली क्षेत्र की चंदा से हुआ था। शादी के बाद युवक पंजाब नौकरी करने चला गया। इसी दौरान सुल्तानपुर जिले के कूरेभार के इगवामलना के सूरज का फूलचंद के पड़ोसी बाबूलाल के यहां आना-जाना था। आते जाते सूरज की पहचान चंदा से हुई धीरे-धीरे यह मेलजोल प्रेम संबंध में तब्दील हो गया। चंदा तो सूरज से मिलने सुल्तानपुर उसके गांव भी जाने लगी। चंदा के प्रेमी सूरज के गांव जाने की बात उसके ससुराल वालों को भी पता चल गई।

इसके बाद चार अगस्त को फूलचंद पंजाब के जालंधर से कमा कर अपने घर लौटा तो उसने चंदा को कपड़े व सामान आदि रखने को दिया। रात में चंदा ने सभी जेवरात उतारकर पति को सौंप दिये और जमीन पर ही सो गयी। तड़के करीब तीन बजे वह उठकर घर से निकल गयी। उसकी खोजबीन शुरू हुई तो संदेह के आधार पर गांव के लोग सुल्तानपुर प्रेमी सूरज के घर पहुंच गए, जहां वह मिली। गांव के लोग चंदा को उसके प्रेमी के पिता के साथ लेकर बीकापुर पहुंचे लेकिन फूलचंद ने पत्नी चंदा के साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद अनोखा कदम उठाते हुए कल सागर तट पर अपनी पत्नी चंदा का हाथ उसके प्रेमी सूरज के हाथों में सौंपा तथा स्वयं सिंदूर दान किया।

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

कानपुर के बारा सिरोही की किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ गाजियाबाद ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर कल्याणपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

परिजनों के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा छह की छात्रा है। फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी धर्मेंद्र सिंह दूर का रिश्तेदार है। इस कारण उसका उनके घर आना जाना था। रिश्तेदारी का फायदा उठाकर धर्मेंद्र ने उनकी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया। 20 जुलाई को वह उनकी बेटी को घर से भगा ले गया। आरोप है कि धर्मेंद्र किशोरी को लेकर गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में गया और दुष्कर्म किया। गुमशुदगी दर्ज कराने के 15 दिन बाद किशोरी के परिजनों ने उसे गाजियाबाद में खोज लिया। आरोपी भाग गया और परिजन बेटी को घर ले आए। इंस्पेक्टर कल्याणपुर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर धर्मेंद्र के खिलाफ किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।