मन्नत मांगने गयी छात्रा तांगा पलटने से घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद:अध्यात्मिक गुरु भोलेबाबा से आशीर्वाद माँगने गयी १८ वर्षीय छात्रा पूजा पुत्री जबर सिंह दुर्घटना में घायल हो गयी| परिजनों ने उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

थाना नवाबगंज के ग्राम नगला जोधा निवासी जबर सिंह ने बताया कि पूजा जिला एटा थाना पटियाली के ग्राम बहादुर नगर में भोले बाबा से आशीर्वाद माँगने गयी थी| पूजा के पिता जबर सिंह ने बताया कि हम लोग भोलेबाबा के साथ कई वर्षो से जुड़े हुए है| बीती रात ४ बजे सभी परिजन तांगा पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे| परिजनों के अलावा तांगे पर पूजा के अलावा अन्य कई लोग भी सवार थे जो कि सत्संग करकर लौट रहे थे रास्ते में तांगा के पलट जाने से पूजा सहित थाना राजेपुर के ग्राम कुत्लूपुर निवासी अफजल खां की २० वर्षीय पुत्री रूबी तथा थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी ५५ वर्षीय प्रमोद कुमार दुर्घटना में घायल हो गए| जहाँ पूजा की रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हो गया है| पूजा हाई स्कूल की छात्रा है| पूजा सहित सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|`