15 अगस्त तक घोषित होगा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष:प्रकाश जोशी

0
142

CANGRESHफर्रुखाबाद : जनपद में कांग्रेस की नई टीम कड़ी करने के लिए आला कमान ने कमर कस ली है जिसके तहत कांग्रेस के दो पर्वेक्षक जनपद में भेज कर कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोलने का काम किया है| पर्वेक्षक ने नये जिलाध्यक्ष की घोषणा आने वाले 15 अगस्त तक हो जाने की बात कही है|
जनपद आये पर्वेक्षक प्रकाशजोशी व वीरेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओ से भेट कर कहा की सभी से सलाह ले कर ही नये जिलाध्यक्ष का चयन किया जायेगा| उन्होंने लोक सभा चुनाव के बाद पार्टी की करारी हार के कारणों पर भी चर्चा की| इस दौरान श्री जोशी को जिलाध्यक्ष पद के लिए विजय कटियार, अनिल मिश्रा, अनिल तिवारी, डॉ दिनेश मिश्रा ने आवेदन दिये| उन्होंने कहा की 15 अगस्त तक नये जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी| पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]