दो दिन में विज्ञान/गणित में कुल 106 अभ्‍यर्थियों ने कराई काउन्‍सलिंग

0
147

teacherफर्रुखाबाद जूनियर हाईस्‍कूलों में विज्ञान व गणित के पदों पर की जा रही भर्ती में विशेष वर्ग के 05 गुना एवं अन्‍य के 03 गुना अभ्‍यर्थियों को काउन्‍सलिंग हेतु बुलाया गया था| जनपद में 194 विज्ञान व 194 गणित वर्ग के अध्‍यापकों का चयन होना है। जिला बेसिक शिक्षा फर्रूखाबाद में दिनॉंक 07 व 08 जुलाई काे विज्ञान/गणित में कुल 106 अभ्‍यर्थियों द्वारा काउन्‍सलिंग कराई गई, जिसमें 52 विज्ञान वर्ग तथा 54 गणित वर्ग के अभ्‍यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, सभी अभ्र्‍य‍थियों के मूल पत्राजात जमा कर लिये गये है। अवशेष पदों पर काउन्‍सलिंग व चयन की कार्यवाही विभाग से निर्देश मिलने के उपरान्‍त कराई जायेगी।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]