जेल भरो आन्दोलन की भीड़ से तय होगी भाजपा टिकेट की दावेदारी

Uncategorized

BJP BAITHAK 19.5.2013फर्रुखाबाद: मिशन २०१४ की तैयारियो के मद्देनजर देश भर में भाजपा जेल भरो आन्दोलन की तैयारियो को अंतिम रूप देने में जुट गयी है| जनपद में भाजपा की जिला बैठक में आगामी २७ मई को होने वाले जेल भरो आन्दोलन के लिए चर्चा की गयी| जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा है कि जो भी भाजपा टिकेट का दावेदार जितनी अधिक भीड़ लायेगा उसकी दावेदारी उतनी ही मजबूत समझी जाएगी| प्रदेश को इसकी रिपोर्ट भी भेजी जाएगी|

जेल भरो आन्दोलन में गिरफ्तारी देने के लिए एक प्रत्याशी को कम से कम २५० लोगो को लाने का लक्ष्य दिया गया है| इसके आलावा मंडल अध्यक्षों को ५०-५० और अन्य पदाधिकारियो को २५-२५ लोगो को गिरफ़्तारी देने के लिए भीड़ लाने को कहा गया है| जिलाध्यक्ष ने बताया कि जेल भरो आन्दोलन में लगभग २००० भाजपाई गिरफ़्तारी देंगे| उन्होंने कहा कि यह आन्दोलन लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली की गद्दी पर कब्ज़ा करने में काफी कारगर होगा| इसलिए सभी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे दम खम से आन्दोलन को सफल बनाने में जुट जाए|

लोकसभा टिकेट के दावेदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ से कहा कि वे पूरे तन मन धन से जेल भरो आन्दोलन को सफल बनाये| उन्होंने कहा कार्यकर्ता को चाहिए वे इस कार्यक्रम को किसी नेता का कार्यक्रम न समझे बल्कि पार्टी और आम जनता के हित के लिए हिस्सा ले| उन्होंने कार्यकर्ताओ को वित्तीय मदद न करने की बात कही| उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसे चुनावी रैली न समझे|

लोकसभा प्र्त्याह्सी मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को भीड़ लाने में हर तरह का सहयोग करने की बात की| उन्होंने कहा कि अगर किसी को भीड़ लाने में समस्या है तो वह कार्यकर्ता उनसे सम्पर्क कर सकता है|

बैठक में पवन गौतम, विमल कटियार, भूदेव राजपूत, सत्यपाल सिंह और आगरा स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद् प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश गुप्ता, ए के शाक्य, सुरेन्द्र कटियार ने भी विचार रखे| मानसिंह पल, शैलेन्द्र राठौर, भूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, चित्र अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी दिलीप भरद्वाज, अजीत महाजन उपस्थित रहे| भाजपा की जिला सगठन के गठन के बाद हुई पहली बैठक में डॉ रजनी सरीन, अमर सिंह खटिक, रमा कनोजिया, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रांशु द्विवेदी आदि कई बड़े नेता नदारद रहे|