भाजपा की फर्रुखाबाद जिला कार्यकारिणी घोषित- बुजुर्गो के संरक्षण में युवाओ को मौका

Uncategorized

DINESH KATIYAR- MUKESH RAJPUT BJPफर्रुखाबाद: प्रदेश से अनुमोदित जिला भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है| बूथ पर सक्रिय दिखने वाले कार्यकर्ताओ को दिनेश ने भरपूर मौका दिया है| अलबत्ता पूरी कमेटी में मुकेश राजपूत का पलड़ा भारी दिख रहा है| जन क्रांति पार्टी से भाजपा में आये कई को जिला कमिटी में महत्वपूर्ण ओहदा मिला है| कुल मिलाकर सभी बड़े नेताओ के समर्थको को संतुष्ट करने का प्रयास जिलाध्यक्ष ने किया है|

चुनाव लड़ैया ज्यादातर दावेदार हुए बुजुर्ग|

स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाकर जिले के सभी बड़े भाजपा नेता जो चुनाव लड़ते है या टिकेट की उम्मीद में रहते है को सम्मान देने का प्रयास हुआ है| स्थायी आमंत्रित सदस्य और संरक्षक किसी भी संगठन के बुजुर्गो का काम करते है जो संगठन पर निगरानी रखते है और युवा उनसे दिशा निर्देशन लेता है| मुन्नू बाबू, सुशील शाक्य, मेजर सुनील द्विवेदी, मुकेश राजपूत, डॉ रजनी सरीन, मिथलेश अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, रामबाबू दुबे, मनपाल सिंह, भूदेव राजपूत, डॉ बी डी शर्मा, विजय गुप्ता, अमर सिंह खटिक, प्रांशु द्विवेदी, राजेश्वर सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह (गुड्डे), पवन गौतम और सुरेन्द्र कटियार स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाये गए है| इनमे से कई प्रदेश स्तर के नेता है और प्रदेश संगठन में रहते है| मगर आम जनता में सत्ता के दावेदार के रूप में ही माना/समझा जाता है|

दिनेश की कैबिनेट में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 जिलामंत्री

जिलाध्यक्ष श्री कटियार ने अपनी जिला कैबिनेट में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री 8 जिलामंत्री, और 1 कोषाध्यक्ष बनाया है| दिलीप भरद्वाज को इकलौता मीडिया प्रभारी बनाया गया है| इसी के साथ अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ से लेकर श्याम बाल्मीकि तक कुल 53 भाजपाई जिला कार्यसमिति के सदस्य बनाये गए है|

जिला उपाध्यक्ष-

प्रभात अवस्थी, मनोज कौशल, रुपेश गुप्ता, लालाराम शाक्य, मीरा सिंह, रमा कनोजिया,सुमन राठौर, शैलेन्द्र राठौर

जिला महामंत्री-

प्रदीप सक्सेना, विमल कटियार, ज्ञानेंद्र शाक्य

जिला मंत्री-

प्रदीप पल, फतेहचंद वर्मा, वीणा कमल, चित्र अग्निहोत्री, रश्मि दुबे, राजवती बाथम,विनीत भरद्वाज, वीरेंद्र कठेरिया

कोषाध्यक्ष-

संजीव गुप्ता

मीडिया प्रभारी-

दिलीप भरद्वाज

जिला कार्यसमिति सदस्य-
अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ), गणेश दुबे, डॉ वी के गंगवार, मुकेश राठौर, सुनील रावत, अमर सिंह वर्मा, रामचंद्र, कुशवाहा, गोविन्द सिंह, सुभाष वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप कटियार, अटल कटियार, रमा शंकर चित्रांश, संजीव पारिया, सर्वेश पाठक, रामरतन शाक्य, सतीश अग्रवाल, डी एस राठौर, हिमांशु गुप्ता, कुलदीप दुबे, डॉ महिपाल सिंह, गोपाल पालीवाल, देश अग्निहोत्री, गुरुचरण आजाद, अजब सिंह राजपूत, शकुन्तला शाक्य, प्रेमचंद्र कटियार, नीरज कटियार, रोहिताश वर्मा, मनोज हलवाई, भास्कर दत्त द्विवेदी, अशोक कटियार, रणवीर सिंह, धीरेन्द्र वर्मा, जे पी कटियार, देवेन्द्र कटियार, प्रभात दुबे, सीता अवस्थी, पूनम मिश्र, ममता सक्सेना, वीटाना चौहान, विनीता देवी, सुनीता गुप्ता, सरस्वती वर्मा, नीरजा देवी, सर्वेश कुमारी, रानी कश्यप, डॉ सी पी निर्मल, सुरेन्द्र कठेरिया, संजय कमल, श्याम बाल्मीकि

नोट- जिस किसी को आरोप वारोप लगाने हो कमेंट में नीचे लिख दे प्रकाशित कर दिए जायेंगे|