देश को कांग्रेस सरकार से निजात जरूरी : मुलायम

Uncategorized

Mulayam2लखनऊ : सप प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार को अक्षम करार देते हुए कहा कि इससे निजात जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब भी काग्रेस की सरकार होती है तो देश की सीमाओं पर खतरा बढ़ जाता है। काग्रेस राज में महंगाई बढ़ जाती है और गरीब आदमी की जिंदगी दूभर हो जाती है। जो देश की रक्षा नहीं कर सके, ऐसी सरकार की केंद्र में कोई जरूरत नहीं है।

[bannergarden id=”8″]
श्री यादव सपा मुख्यालय में पूर्व महाधिवक्ता स्वर्गीय वीरेन्द्र भाटिया की जयंती की पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि काग्रेस राज में महंगाई भी आम आदमी की कमरतोड़ दे रही है। देश में चीनी की कमी नहीं है, गेहूं का भी पर्याप्त भंडार है, फिर भी चीजें महंगी हैं। गरीब भूखा सो रहा है। सरकार को स्टाक में जमा अतिरिक्त खाद्यान्न गरीबों में बांट देना चाहिए। विडम्बना है कि देश में तमाम समस्याएं बढ़ रही हैं और सरकार भी चल रही हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनावों में केंद्र में किसी भी दल का बहुमत नहीं आएगा। ऐसे में सपा की केंद्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अब लोकसभा चुनावों की नई चुनौती सामने है।

[bannergarden id=”11″]
यादव ने कहा कि चीन भारत की सीमा पर कुदृष्टि लगाए हुए है। उसने लद्दाख में भारत की सीमा में काफी कब्जा कर लिया हैं। ब्रह्मपुत्र पर वह तीन बाध बना रहा है इससे भारत में जल प्रवाह प्रभावित होगा। इस समय कोई पड़ोसी देश दोस्त नहीं रह गया है। विदेश नीति अप्रभावी हो चली है। उन्होंने कहा हमारी फौज बहादुर है, दुनिया में उसका मुकाबला नहीं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी व लोकतंत्र की लड़ाई में अधिवक्ता समाज सदैव आगे रहा है। राज्य सरकार चुनावी वायदे निभाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने चैम्बरों की संख्या बढ़ाए जाने पर मदद का आश्वासन दिया। बैठक में अधिवक्ताओं ने भरोसा दिलाया कि वह मुलायम सिंह को केंद्र की सत्ता में बिठाने में कोई कोर कसर नहीं बाकी रखेंगे। बैठक की अध्यक्षता गौरव भाटिया ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह व अशोक वाजपेयी, राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र भी मौजूद थे।