कानपुर से भागे कैदी का एक वर्ष बाद भी पता नही, परिजन डीएम से मिले

Uncategorized

RAMNRESHफर्रुखाबाद: बीते लगभग एक वर्ष पूर्व कानपूर के हैलट अस्पताल से गायव हुए सजायाफ्ता कैदी रामनरेश का कंही कोई भी पता नही चल सका है| परिजनों ने विरोधो के माध्यम से उसकी हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाया है| परिजनों ने चेतावनी दी है की यदि रामनरेश का पुलिस कोई भी पता नही लगा पा रही है तो पूरा परिवार अनशन पर बैठ जायेगा|
विदित है की थाना कम्पिल के ग्राम करनपुर निवासी रामनरेश पुत्र सोनसिंह गांव में ही हुए एक हत्या के मामले में जेल में बंद थे| जिनकी उम्र लगभग 72-73 वर्ष है| एक वर्ष पहले कैदी राम नरेश की तबियत विगड़ी तो उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लेकीन हालत में कोई सुधार नही हुआ तो डाक्टरों ने उन्हें रिफर कर दिया| जिसके बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती किया गया| तकरीवन 15 दिन गुजर जाने के बाद 28 मई 2013 को कैदी रामनरेश अचानक अस्पताल से कही गायव हो गया| जिसका पता आज तक पुलिस नही लगा पायी|
कैदी रामनरेश के पुत्र प्रेमचन्द्र व कुलदीप ने जिलाधिकारी से की गयी शिकायत में कहा है की उसके पिता की बरामदगी के लिए पुलिस उसके परिवार वालो को काफी परेशान कर रही व उसके घर में घुस कर महिलाओ से छेड़छाड़ कर रही है पूरा परिवार दहशत में है| परिजनों ने मांग की है की घटना में पुलिस कर्मियों ने विरोधियो के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या करा दी है| इस लिए दोषी पुलिस कर्मियों पर उसके पिता को गायब करने व हत्या करने के मुकदमा दर्ज किया जाये| अगर कार्यवाही नी हुई तो परिवार अनशन पर बैठ जायेगा|