130 पुलिस चालको को एसपी ने किया सम्मानित

0
112

sp-aspफर्रुखाबाद: प्रदेश के 100 डायल योजना के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन में एसपी सुभाष सिंह बघेल ने 130 प्रशिक्षण ले रहे पुलिस वाहन चालको को साम्मानित करते हुये प्रमाणपत्र वितरित किये|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के खंदिया स्थित डिग्री कालेज में चल रहे बीते 18 दिन से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया| एसपी सुभाष सिंह ने एएसपी अशोक कुमार ने योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे चालको को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया | इसके साथ ही साथ एसपी ने सभी को अपने कर्तव्यों को याद रखते हुये जनता की सेवा के लिये हर पल तत्पर रहने की सलाह दी| उन्होंने चालको से कहा की कोई भी गलत लोकेशन ना बताये नही तो कार्यवाही भी की जायेगी|

इस दौरान सीओ सिटी आलोक सिंह, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा संजीव कुमार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]