मंडी शुभारम्भ के बाद से झुलसी आलू की कीमत

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

aaluफर्रुखाबाद: नोट बंदी होने का असर सातनपुर आलू मंडी में नये आलू पर भी पड़ रहा है| जिसके चलते मंडी के शुभारम्भ के बाद से ही आलू की आवक और कीमत दोनों में ही गिरावट आयी है| ना आलू बेचने वाले आ रहे है और ना ही खरीददार|

आलू मंडी आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि शुभारम्भ वाले दिन आलू लगभग एक ट्रक आया था| और एक हजार रुपया कुंतल के हिसाब से बिक्री हुआ था| लेकिन उसके बाद से लगातर आलू की आवक में गिरावट आ रही है| बुधवार को आलू मंडी में केबल 300 पैकेट ही आलू पंहुचा| जिसकी बिक्री 351 से 401 तक हुई| मंडी से आलू बरेली और शाहजंहापुर के लिये बिक्री होकर जा रहा है|

उन्होंने बताया कि एक ट्राली आलू कई हजारो में होता है| जिससे किसानो को भुगतान सही से नही हो पा रहा है| इससे भी आलू की अवाक कम है | वही कुछ किसान अभी आलू की बिक्री दर भी बढ़ने का इंतजार कर रहे है| अभी कोलडो में भी आलू पड़ा है| जिसे कोल्ड मालिको ने निकाल कर बाहर रख दिया अहि और किसानो को उसे उठाने का नोटिस भी जारी किया है|