सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौत, पिता सहित दो गंभीर

0
123

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कनकापुर निवासी पूर्व प्रधान 25 वर्षीय अमित भदौरिया की मार्ग दुर्घटना में बीती रात मौत हो गयी। उनके पिता अनिल उर्फ साकार  भदौरिया (ठेकेदार) सहित दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। जिन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर के प्रधान महिपाल सिंह के पुत्र की बारात हरदोई गयी थी। अमित अपने पिता ओमकार व आवास विकास निवासी अमलेन्द्र भदौरिया के साथ कार से विवाह में शामिल होने गये थे। बारात से वापस लौटते समय जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज के हुल्लापुर चैराहे के निकट मार्ग दुर्घटना में तीनो कार सवार बुरी तरह जख्मी हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल अमलेन्द्र को रिफर कर दिया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घुमना चौकी इंचार्ज राम प्रकाश ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="2"]