सोशल मीडिया से चिन्हित होंगे बबाली पत्थरबाज

0
165

फर्रुखाबाद: नगर में नागरिक संसोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अराजक तत्वों को पुलिस नें चिन्हित करना शुरू कर दिया है| इसके लिए पुलिस फेसबुक, व्हाट्सएप पर डाले गये फोटो और वीडियो को भी आधार बनाकर आरोपियों की धर पकड़ करेगी|
जिस तरह से जिले की शांत व्यवस्था में अराजकता का जहर घोलने का प्रयास किया गया वह किसी के गले नही उतरा| विरोध प्रदर्शन के नाम पर पत्थरबाजी को देखकर पुलिस भी भौचक्की रह गयी| पुलिस मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा| लेकिन अब बबाल मचाने वाले अराजकतत्वों की पुलिस नें तलाश शुरू कर दी गयी है|
सूत्रों की माने तो पुलिस नें पहचान के लिए सोशल साइट का सहारा ले रही है| सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी वीडियो से अराजक तत्वों तक पंहुचने का प्रयास कर रही है|
पुलिस पर गलत ढंग से लाठी चार्ज का आरोप
भीड़ नें दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जिसमे कई वीडियो पर पुलिस पर अनैतिक रूप से लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया गया| भीड़ नें विवाद का कारण पुलिस के लाठी-चार्ज को बताया| जिसका वीडियो भी पोस्ट किया गया है| 
एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि कुछ युवा वर्ग के तत्वों नें माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया| जिसको चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]