सूने मकान से नकदी व जेवरात चोरी

0
188

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीती रात एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात बटोर कर ले गए। घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भारत नगर निवासी नेत्रपाल पुत्र श्रीराम शंकर नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि उसके चाचा शिवपाल सिंह दिल्ली में नौकरी करते है| उनके मकान में ताला पड़ा था| बीती रात चोरों नें मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरें का ताला तोड़कर उनके घर से जेबरात के साथ ही 20 हजार की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गये|
घटना की जानकारी होंने पर हल्का इंचार्ज रहमत खां नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]