सुरेन्द्र बने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

0
265

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर अध्यक्ष के पद पर डा0 सुरेन्द्र सिंह यादव निवासी खरगपुर खन्डौली को नामित किया है।

[adrotate banner="3"]

पूर्व में सुरेन्द्र सिंह इस पद पर रहे लेकिन उन्हें हटाकर डा0 सुरेन्द्र सिंह यादव को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, सचिन सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर आदि ने बधाई दी।

 

यूनुस अंसारी ने की साइकिल की सवारी
फर्रुखाबाद: किसी समय बसपा के खासमखास बने रहे यूनुस अंसारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर साइकिल की सवारी कर ली। उनके साथ ही उनके समर्थकों ने भी सपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

बताते चलें कि यूनुस अंसारी बहुजन समाज पार्टी में मुस्लिम भाईचारा समिति के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव व मुख्य संगठन में जिला सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। लेकिन शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कालीदास मार्ग लखनऊ पहुंचकर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ ही गणेश शाक्य, ममनून कादरी, जाहिद उर्फ जुम्मन सहित दर्जनों साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

 

 

[adrotate banner="2"]