छज्जा गिरने से दामाद के घर आई महिला की मौत

0
166

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना जहानगंज के गांव मुबारिकपुर में दामाद के घर आई महिला की छज्जा गिरने से मलवे में दबकर मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मुबारिकपुर निवासी बेचेलाल पुत्र सुखराम सिंह यादव के मकान का लेंटर 14 दिन पहले पड़ा था। रविवार को लेंटर खोला गया उसी दौरान उनके घर पहले से रह रहीं सास नन्हीं देवी नीचे बैठी थी। नन्हींदेवी के ऊपर भरभराकर छज्जा गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। नन्हींदेवी पत्नी छेदालाल हरदोई के ग्राम नदुआपुर नरौठा थाना अरवल की रहने वाली थी।

[adrotate banner="2"]