ट्रेन से कटे अधेड़ की हुई शिनाख्त

0
196

फर्रुखाबाद: बीते दिन थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई बाईपास स्थित पेट्रोलपम्प के सामने रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी। मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली।

[adrotate banner="3"]

शव की शिनाख्त करने वाले बासुदेव ने बताया कि वह उनके पिता 50 वर्षीय रामबाबू पुत्र नन्हें शाक्य निवासी पचपुखरा हैं। बासुदेव के बड़े भाई विकास की दोनो किडनी खराब हैं और वह आल इण्डिया अस्पताल दिल्ली में भर्ती है। पिता रामबाबू बीते शनिवार को दोपहर भीकमपुरा से अपनी दवा लेने के लिए गये थे। तभी उनकी ट्रेन से चपेट हो जाने पर मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

[adrotate banner="2"]