सीपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0
13

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सीपी इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिरंगे के रंगों से सजे विद्यालय परिसर में देशभक्ति के गीतों और राष्ट्रीय चेतना से वातावरण सराबोर रहा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व उपाध्यक्ष डीएस राठौर रहे।प्रातः आठ बजे मुख्य अतिथि डीएस राठौर, विद्यालय निदेशक मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशिका अंजू राजे, प्रधानाचार्य पी. रथ, उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य तथा प्राथमिक वर्ग प्रभारी शिवानी दीक्षित की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद स्काउट-गाइड एवं चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मनसांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘मिट्टी की कसम’ और ‘है प्रीत जहाँ की रीत सदा’ जैसे देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय बैंड की प्रस्तुति और ‘तेरा हिमालय आकाश’ समूह गान ने माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। भारतीय सेना के शौर्य और सैनिकों के त्याग पर आधारित नाटिका विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से बनेगा सशक्त भारतमुख्य अतिथि डीएस राठौर ने कहा कि युवा पीढ़ी को अमर बलिदानियों और वीर सैनिकों के साहस से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। निदेशक मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन, नैतिक मूल्य और राष्ट्रप्रेम सशक्त भारत की नींव हैं। उपनिदेशिका अंजू राजे ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य पी. रथ ने कर्तव्यनिष्ठा और एकता पर बल दिया।छात्र प्रतिनिधि हेड बॉय रविकांत यादव, हेड गर्ल शैली मिश्रा तथा जूनियर विंग की हेड गर्ल गौरांशी ने भी राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया। मंच संचालन कविता त्रिपाठी ने किया। उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने अतिथियों, अभिभावकों एवं संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]