रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार महिला की मौत,एक दर्जन घायल

0
44

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) इटावा बरेली नेशनल हाई-वे पर अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा पुल के करीब रविवार सुबह करीब 5 बजे फर्रुखाबाद की तरफ से जा रही रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बताया गया इस हादसे में ट्राली में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में एक कांवड़िया महिला की मौत भी हुई है। जनपद लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी करीब 70 कांवड़िया एक ट्रैक्टर में लगी दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर पांचाल घाट गंगा तट पर जल भरने के लिए आ रहे थे। यह लोग शाहजहांपुर जनपद के रामगंगा पुल के करीब पहुंचे ही थे। इस दौरान फर्रुखाबाद की तरफ से जा रही एक रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे ट्राली में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहां चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी अल्लाहगंज थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को फर्रुखाबाद जनपद के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां महिला मंजू देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और अन्य कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर दिया।यह लोग हुए घायल
हादसे में जटपुरा निवासी 40 वर्षीय गुड्डी देवी, 32 वर्षीय मीरा देवी, 70 वर्षीय श्री कृष्णा, 20 वर्षीय नेमा देवी, 42 वर्षीय निर्मला देवी, 10 वर्षीय कनिष्क, 7 वर्षीय कृष्णा, 20 वर्षीय पूनम, 8 वर्षीय यश कुमार सभी का उपचार लोहिया अस्पताल में जारी है। काबड़िया रामू ने बताया कि हम लोग एक ट्रैक्टर में दो ट्राली लगाकर गंगाजल भरने के लिए पांचाल घाट गंगा तट पर आ रहे थे। हम लोग ट्रैक्टर ट्रॉली धीरे-धीरे चल रहे थे, तभी रोडवेज बस के चालक ने रॉन्ग साइड में आकर ट्रैक्टर ट्रालियों में टक्कर मार दी, जिससे सभी लोग घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल साथी महिला मंजू देवी की मौत हो गई है। आदर्श कुमार ने बताया हम लोग ट्रैक्टर ट्राली से पांचाल घाट पर कांवड़ भरने के लिए आ रहे थे। इस दौरान बस में ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें करीब एक दर्जन लोग गए लोग हैं और एक महिला की मौत हो गई। हम सभी लोग एक ही गांव के निवासी हैं। संगीता ने बताया हम सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से आ रहे थे। कुछ लोग ट्राली में सो रहे थे। अचानक से टक्कर लगी। इस दौरान की पुकार मच गई इसी में ही मेरी मम्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टर ने मृत बता दिया। हादसे से में मेरा छोटा भाई भी घायल है। अल्लाहगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन से चार लोगों के हल्की चोट लगी है। उन्हें भर्ती कराया गया था।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]